yugal agarwal · personal notebook
Poetry
"Sometimes, when I don't feel sleepy, I write."
⭐ personally curated
The ones that stuck with me the most.
01
शायरी
हसरतें शबाब की हैं
हसरतें शबाब की हैं, मुकम्मल सिर्फ शराब हैं'मैं हूँ तेरे ख्वाब में', यह तो मेरा ख्वाब है !
02
शायरी
याद रहता हैं
याद रहता हैं कि "क्यों तुझको भूल बैठे हैं",आग भुझाकर धुएँ से मरना इसी को कहते है !
03
कविता
तू वैसा वाला गीत है
तेरी बातों में संगीत हैंतेरा काजल मेरी प्रीत हैतेरी आँखें भी सुनती हैं: तू वैसा वाला गीत है
तेरी बालियां गुनगुनाती हैंतेरी कहानियाँ कह जाती हैंतेरे होंठ भी बताते हैं: तू वैसा वाला गीत है
04
कविता
एक रुपया
तेरे कमर पर झूलते भरे हुए पर्स में पड़े एक रूपये केहलके-भारी छोटे सिक्के सा हूं मैं,जब तेरे हाथ बड़े-बड़े नोटों की तलाश में पर्स को टटोलते हैउनमे चुपके से उलझ जाता हूंतेरी उँगलियों को छूने के लिए, तेरे हाथों से लिपटने के लिए !
तेरी उँगलियों उन हल्के बड़े नोटों को तो पकड़ लेती हैंमगर तुझे मेरा उनमे छुपे होने का इल्म नहीं होताऔर इस बेर से मैं तेरी उँगलियों के फासले से छलांग लगाकरज़मीन पर खो जाना चाहता हूंमगर तेरे आस-पास ही !
05
English
People People went away!
Life is a building with a sway,Few floors up and more down stay,Some people you met in life elevatorSome in the stairs or the arena way.
Your peeps whom you love today,Will left you in a random floor someday,Some will come to rescue your pain& you'll shout: people people stay away.
Browse all 54 pieces across the tabs above ↑
All originals © Yugal Agarwal · Please credit if you share 🙏